Skip to main content

Posts

Showing posts from September, 2017

Nar ho na Nirash karo man ko...

नरेंद्र मोदी को मनीष तिवारी ने काफी गंदी बातें कहीं. मनीष तिवारी हमेशा से घातक कांग्रेसी रहे हैं जो कांग्रेस के अलावा देश के लिए भी काफी घातक साबित होते रहे हैं चाहे वह सिविल सोसाइटी का मसला हो या फिर देश से जुड़ी भावनाओं का मनीष तिवारी ने इसे कभी समझा नहीं ,लोगों को गाय बकरी समझने वाले तिवारी जी को मालूम नहीं है कि लोगों की भावनाओं से जुडी बातों को इतने गलत तरीके से कहने पर उनके खिलाफ माहौल बहुत तेजी से तैयार हो रहा है जो 2019 तक उंहें स्पष्ट होता हुआ दिखाई देगा, आज कांग्रेसी नेताओं का हाल यह हो गया है कि वह राहुल गांधी के पीछे छिपकर बड़ी आसानी से वार करते फिर रहे हैं उन्हें लगता है शायद वह बच जाएंगे लोगों की नजरों से. मनीष तिवारी की बात नहीं है यह कांग्रेस की भी बात नहीं है दरअसल यह देश के प्रधानमंत्री को लेकर कही गई अभद्र टिप्पणी है जिसे देश सहज स्वीकार नहीं करेगा |